सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर पाली विकासखंड ग्राम सैला में सम्पन्न…… सभापति माया कंवर रही मुख्य अतिथि।

सेवा सेतु शिविर में विभिन्न विभागों ने लगाए स्टॉल, हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ

पाली: विकासखंड पाली के

ग्राम सैला में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जन समस्या निवारण शिविर ‘सेवा सेतु’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माया रूपेश कंवर, सभापति स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग, जिला पंचायत कोरबा शामिल हुईं।

 

 

इस अवसर पर अपने उद्बोधन में माया रूपेश कंवर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने एवं जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के माध्यम से शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं को ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाकर पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। इसी कड़ी में ग्राम सैला में सेवा सेतु कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया।

शिविर में राजस्व, शिक्षा,कृषि, उद्यानिकी, स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास, मत्स्य, विद्युत तथा पंचायत विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। ग्रामीणों को शासन की योजनाओं की जानकारी देने के साथ उनकी समस्याओं एवं आवेदनों का निराकरण किया गया।

 

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती माताओं को गोदभराई,अन्नप्राशन संस्कार एवं राजस्व विभाग द्वारा हितग्राहियों को किसान किताब/पुस्तिका, आबादी पट्टा, जाति प्रमाण पत्र तथा आधार कार्ड से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। वहीं पंचायत एवं संबंधित विभागों द्वारा जरूरतमंद हितग्राहियों को श्रवण यंत्र सहित अन्य सुविधाओं का लाभ प्रदान किया गया।

 

कार्यक्रम में महिला स्व-सहायता समूहों को आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आर्थिक सहायता के चेक भी वितरित किए गए। माला स्व-सहायता समूह को 3 लाख रुपये, चोढ़ा रानी महिला स्व-सहायता समूह को 50 हजार रुपये तथा सरस्वती एवं महामाया महिला स्व-सहायता समूह को 2-2 लाख रुपये के चेक प्रदान किए गए।

 

कार्यक्रम में कीर्ति कश्यप जी, जिला महामंत्री किसान मोर्चा; कृष्ण यदु जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष; कमला बरेठ जी, जिला मंत्री एवं पाली मंडल प्रभारी; दिलहरण कश्यप जी, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पाली; बृजेश यादव जी; विपिन कौशिक जी, मंडल अध्यक्ष; कामता जायसवाल जी, मंडल महामंत्री सहित जनपद पंचायत पाली के सभी जनपद सदस्य, पाली क्षेत्र के सरपंच एवं जनप्रतिनिधिगण एवं पाली तहसीलदार मंडावी जी, जनपद पंचायत पाली CEO देवांगन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में भारी संख्या में हितग्राही एवं ग्रामीणजन शामिल हुए और विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्राप्त किया।

samvad36news
Author: samvad36news

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

विज्ञापन बॉक्स

और पढ़े

और पढ़े