November 10, 2026 4:15 pm

ग्राम पंचायत पोड़ी में आयोजित लक्ष्मी पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह एवं सभापति माया रूपेश कंवर…….

कोरबा/पाली। ग्राम पंचायत पोड़ी में आयोजित लक्ष्मी पूजन कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह एवं जिला पंचायत सभापति श्रीमती माया रूपेश कंवर शामिल हुए। इस अवसर पर दोनों जनप्रतिनिधियों ने विधि-विधान एवं श्रद्धा के साथ माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख, समृद्धि, खुशहाली एवं खुशहाली के साथ सर्वांगीण विकास की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह ने ग्राम पंचायत पोड़ी में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए अपना सहयोग प्रदान किया। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि गांवों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार एवं विकास कार्यों को प्राथमिकता देना उनका निरंतर प्रयास है।

इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति श्रीमती माया रूपेश कंवर ने कहा कि दीपावली एवं लक्ष्मी पूजन जैसे धार्मिक आयोजन हमारी आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता के प्रतीक हैं। ऐसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने माता लक्ष्मी से प्रार्थना की कि क्षेत्र के प्रत्येक परिवार में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली बनी रहे और गांव निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करे। उन्होंने ग्रामवासियों को लक्ष्मी पूजन एवं दीपावली पर्व की शुभकामनाएं भी दीं।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामवासियों ने दोनों जनप्रतिनिधियों का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा गांव के विकास में सहयोग प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया।

samvad36news
Author: samvad36news

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

विज्ञापन बॉक्स

और पढ़े

और पढ़े