संवाद36न्यूज/कोरबा
कटघोरा:18 अक्टूबर कटघोरा विधानसभा सभा अपने आप मे कांग्रेस पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस का एक क्षत्र गड़ माना जाता है। विधानसभा क्षेत्र कटघोरा का एक बड़ा हिस्सा कंवर समाज की आबादी से परिपूर्ण है जंहा कंवर समाज सहित अन्य आदिवासी वोटरों से भरा है। यँहा लगभग 80 हजार मतदाता कंवर समाज से आते हैं। जिनकी अपनी समाजिक व्यवस्था बहुत ही मजबूत है,राजनीतिक समझ से परिपूर्ण है,अब से पहले पुरुषोत्तम कंवर जी के पिता श्री बोधराम कंवर भी इसी विधानसभा सभा से निरंतर 6-7 बार से विधायक रहे है। यँहा विद्यायक कँवर जी का सामाजिक पकड़ काफी मजबूत है। समाज मे लोकप्रिय भी हैं,जिसका लाभ उन्हें मिलता ही रहता है। सातगढ़ कँवर समाज युवा प्रभाग अध्यक्ष ने बताया की विधायक पुरुषोत्तम कंवर युवाओं में काफी चर्चित हैं उन्हें बहुत पसंद भी किया जाता है। उन्हें पुनः कांग्रेस से प्रत्याशी बनाया गया है। कांग्रेस की जीत कटघोरा में सुनिश्चित है।क्यूँकि कँवर समाज हमेशा एक जुट रहते है।और समाज इस बार भी एक जुटता ज़रूर दिखायेंगे ।कांग्रेस पार्टी द्वारा अब तक उनका टिकिट घोषित किया गया। जिससे समाज मे हर्ष का लहर है कंवर समाज कोरबा जिले के चारों विधानसभा में फैले हैं,कंवर समाज युवा प्रभाग अध्यक्ष ने बताया की पुनःपुरषोत्तम कंवर जी को प्रत्याशी बनाया जाना,कोरबा जिले के सभी विधानसभा से कांग्रेस को लाभ होने की सम्भवना है।












