जनता की पसंद से होगा कांग्रेस प्रत्याशी विधानसभा पाली तानाखार में पहली पसंद राजवर्धन सिंह………

संवाद36न्यूज/कोरबा/पाली

पाली: विधानसभा चुनाव को कुछ ही दिन रहे गए है,विधानसभा पाली तानाखार में बीजेपी ने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। कांग्रेस पार्टी अभी भी प्रत्यशी घोषित करने कशमकश है,यहाँ की गलियों में चर्चा बना हुआ है कि बीजेपी के दमदार नेता रामदयाल उईके के टक्कर के लिए कांग्रेस किसको टिकट देगी,कुछ दिनों से यह बात चर्चे में रही की कांग्रेस यहां से महिला उम्मीदवार उतारेगी और नाम दुलेश्वरी सिदार का सामने आया,पर जब बीजेपी ने उम्मीदवार तय की तब कांग्रेस ने भी जनता के पसंद से उम्मीदवार चुनने का मन बनाया, सूत्रों पता चला है कि सर्वे के आधार पर राजवर्धन सिंह का नाम लोकप्रियता सामने आता है,जनता की पहली और जोर सोर की पसंद राजवर्धन को माना जा रहा है,इनकी साफ छवि और शालीनता ने लोगो को इनकी तरफ खींच लिया ,यह भी पता चला कि इनको टिकट मिलने पर अधिक संख्या में बीजेपी समर्कथक और गोडवाना समर्थक  खुल कर मैदान में राजवर्धन सिंह का समर्थन करेंगे l
विधानसभा पाली तानाखार कांग्रेस का गड़ माना जाता है पर पहली बार देखने को मिला की यहां की जनता ने टिकट की घोषणा होने से पहले ही किसी के चेहरे पर भरोसा जताना शुरु किया,राजवर्धन सिंह को जनता का इतना समर्थन मिला की यहां के युवाओं ने इनके समर्थन में इस्न्टग्राम ,व्हाट्सएप जैसे एप्लीकेशंस पर स्टेटस लगाने प्रारंभ कर दिए,इस तरह का मोह पहली बार पाली तानाखार विधानसभा में देखने को मिला है,हालाकि अब 2 – 4 दिनो में कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी हो जानी है,देखना होगा कांग्रेस इस विधानसभा से किस पर दांव लगाती है l

samvad36news
Author: samvad36news

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

विज्ञापन बॉक्स

और पढ़े

आदिवासी समाज मिले मुख्यमंत्री से 1857 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद सीता राम कंवर चौंक मूर्ति स्थापना शिलान्यास हेतु माननीय मुख्यमंत्री आमंत्रित 9 अक्टूबर को जयंती के दिन होगा भव्य आयोजन……….

और पढ़े