कोरबा: आदर्श एकलव्य विद्यालय विभिन्न कक्षाओं में स्थान रिक्त प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित……..

संवाद36न्यूज कोरबा:

सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग द्वारा बताया गया कि जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छुरी,लाफा(पाली),रामपुर (पोंडी) में विभिन्न कक्षाओं में स्थान रिक्त है उन रिक्त सीटों में अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों से आवेदन आमंत्रित है। रिक्त सीटों की संख्या इस प्रकार है । छुरीकला में कक्षा आठवीं में बालक-2 सीट, बालिका-01 सीट, कक्षा 9वीं में बालक-05 सीट, बालिका-02 सीट, कक्षा 11वीं में बालक-02 सीट, बालिका-06 सीट, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय लाफा पाली में कक्षा 9वीं में बालक-01सीट, बालिका-01 सीट, एकलव्य विद्यालय रामपुर पोड़ी-उपरोड़ा में कक्षा 7वीं में बालिका-03सीट, कक्षा 8वीं में बालिका-01 सीट, कक्षा 9वीं में बालक-03 सीट, बालिका-01सीट रिक्त हैं। इन सीटों पर इच्छुक विद्यार्थियों से 10 अगस्त तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन मंगाए गए हैं। अधिक जानकरी हेतु आदर्श अवासीय विद्यालय प्राचार्य छुरी,लाफा(पाली),रामपुर(पोंडी) से प्राप्त कर सकते है।आवेदन कार्यालय कलेक्टर आदिवासी विकास विभाग कोरबा के कक्ष क्रमांक 12 में जमा किया जा सकता है।

पाली: वृद्ध ग्रामीण की पानी से भरे खेत मे मिला शव गांव में फैली सनसनी…….

संवाद36न्यूज:कोरबा/पाली/पोटापानी 03/08/2023: ग्राम पोटापानी आश्रित मोहल्ला बरहामुड़ा निवासी एक वृद्ध ग्रामीण का शव पानी से भरे खेत मे मिला है, मौत किस कारण से हुई है अभी पता नही चला सका है।जानकरी अनुसार सरमान सिंह पिता शिवसाय यादव उम्र 65 है शव पानी से भरे खेत मे मिला है,जिसकी सूचना पाली थाना को दिया गया … Read more