जिला पंचायत सदस्य कोरबा सभापति गणराज कँवर ने पाली तानाखार विधानसभा चुनाव में 40 हजार कंवर मतदाताओं के आर्शीवाद से ठोकी दावेदारी की ताल………..।

संवाद36न्यूज कोरबा/पाली

वर्तमान जिलापंचायत सदस्य श्री गणराज सिंह कँवर आज ब्लॉक अध्यक्ष यशवंत लाल को अपना आवेदन देकर पाली तानाखार विधनसभा क्षेत्र से विधायक प्रत्याशी हेतु अपनी मजबूत ताल ठोकते हुए जीत की परचम लहराने हुंकार भर दिया है। माना जाता है पाली क्षेत्र में उनका पकड़ काफी मजबूत है। क्योंकि इस क्षेत्र में वे बहुत दिनों से राजनीति में सक्रिय है। पाली जनपद अध्यक्ष भी रह चुके हैं, साथ ही पाली तानाखार क्षेत्र आदिवासी बहुल क्षेत्र है जिसमें 40 हजार मतदाता कंवर समाज से आते हैं,अनुमान है यदि उन्हें यह मौका मिलता है तो भारी बहुमत से अपनी विधानसभा क्षेत्र से चुनकर आएँगे। गणराज सिंह कँवर बहुत ही मिलनसार व्यक्तित्व के धनी हैं। वे पाली क्षेत्र में जनपद अध्यक्ष पद पर रहते हुए ज़न जन के सेवक रहे हैं।

विधायक पुरुषोत्तम कंवर ने कटघोरा विधानसभा चुनाव में ठोकी दावेदारी भरी जीतने की हुंकार………पिछले 6 बार की तरह इस बार भी मिलेगा क्षेत्र के मतदाताओं का आर्शीवाद…..।

संवाद36न्यूज कोरबा/कटघोरा

कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर ने आज ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पेंद्र शुक्ला के समक्ष आवेदन देते हुए कटघोरा विधानसभा क्षेत्र से अपनी उम्मीदवारी पक्की कर चुनाव मैदान में उतरने की अपनी मंशा जाहिर की,कटघोरा विधानसभा के 80 हज़ार कंवर मतदाताओं के आशीर्वाद से सांतवी बार कटघोरा विधानसभा में कंवर समाज का परचम लहराने के लिये तैयार है ।विधानसभा क्षेत्र कटघोरा की सीट पर टिकट के लिए ताल ठोंकते हुए मौजूदा विधायक, जन-जन के नेता और क्षेत्र के लोकप्रिय जनप्रतिनिधि पुरुषोत्तम कंवर ने दावेदारी पेश कर दी है। उन्होंने सोमवार को अपने समर्थकों के उत्साह के बीच ब्लॉक अध्यक्ष को अपनी अर्जी सौंप दी। इस तरह उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव-2023 में कटघोरा सीट पर उम्मीदवारी पक्की कर चुनाव मैदान में उतरने की मंशा भी जाहिर कर दी है।

कटघोरा विधानसभा कांग्रेस का गढ़ माना जाता है इस क्षेत्र में पिछले कई वर्षों से कांग्रेस पार्टी से इनके पिता माननीय श्री बोधराम कंवर जी विधायक रहें, कटघोरा विधानसभा क्षेत्र की जनता हमेशा से इनके साथ रही है।आने वाले चुनाव में भी विधायक पुरुषोत्तम कँवर जी को जनता का भरपूर आशीर्वाद मिलेगा और क्षेत्र में हुए बेहतर विकास कार्यों का सुखद परिणाम देखने को मिलेगा।