जटाशंकरी नाला पर बनेगा पुल, ग्रामीणों को होगी आवागमन में आसानी

तारकेश्वर पटवा/ संवाद 36/ कोरबा



698.26 लाख रुपए का प्राक्कलन तैयार


कोरबा 25 जुलाई 2023/पाली ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत गोपालपुर से नवापारा पहुंच मार्ग में स्थित जटाशंकरी नाला पर पुल का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए विभाग द्वारा प्राक्कलन तैयार कर स्वीकृति हेतु प्रेषित की गई है। पुल बनने से इस क्षेत्र के ग्रामीणों सहित हाईस्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को बारिश के दिनों में किसी प्रकार की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। बारिश के मौसम के साथ ही गोपालपुर से नवापारा के बीच स्थित जटाशंकरी नाला में जल का स्तर बढ़ जाता है। जल स्तर बढ़ने से होने वाली परेशानियों को ध्यान में रखकर जिला प्रशासन द्वारा इस नाले पर पुल निर्माण की पहल की गई है। इसके लिए सेतु संभाग कोरबा द्वारा गोपालपुर से नवापारा मार्ग में नरसिंह गंगा (झूलना) नाला पर पुल बनाने हेतु 698.26 लाख रुपए का प्राक्कलन मुख्य अभियंता, लोक निर्माण विभाग सेतु परिक्षेत्र रायपुर को प्रेषित किया गया है। सेतु संभाग के अधिकारी श्री अक्षय जैन ने बताया कि ग्रामीणों की समस्या को दूर करने पुल का निर्माण कराया जाएगा। राशि स्वीकृत होने के पश्चात् पुल बनाने संबंधी आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

samvad36news
Author: samvad36news

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

विज्ञापन बॉक्स

और पढ़े

और पढ़े