मणिपुर हिंसा,महिलाओं के साथ किये गए अमानवीय घटना के विरोध में सर्वआदिवासी समाज कोरबा द्वारा किया गया कैंडल मार्च……

सांवाद36न्यूज/कोरबा/रूपेश कुमार कंवर

छ ग. //कोरबा/25/07/2023:–
सर्व आदिवासी समाज द्वारा कोरबा शक्तिपीठ में  सैकड़ों लोग एकत्रित होकर मणिपुर राज्य में महिलाओ को निर्वस्त्र कर रैली निकाल कर पूरे देश को शर्मशार कर देने वाली घटना पर आदिवासी समाज आक्रोशित है शक्तिपीठ से घंटाघर होते हुए सुभाष चौंक तक मशाल जुलूस और मणिपुर राज्य सरकार बीरेन सिंह का पुतला दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।
         समाज प्रमुखों ने कहा कि मणिपुर राज्य से कुछ दिन पहले जुलाई में एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें दो अदिवासी महिलाओं को निर्वस्त्र अवस्था में घुमाते हुए दिखाया गया था,लोगो द्वारा महिला को थप्पड़ मारा गया और उसका यौन उत्पीड़न किया गया।मणिपुर राज्य में महीलाओं का बर्बरता के साथ अमानवीय कृत्य मानव जाती को ही नहीं पूरे देश को शर्मशार कर देने वाली घटना है, आदिवासी समाज ने कहा, महिलाओं को निर्वस्त्र कर रैली निकाली गई है उसमे सामिल चाहे आठ सौ लोग हो या नौ सौ प्रत्येक लोगो को फांसी दी जानी चाहिए।ताकि दुबारा इस प्रकार का घटना न हों।मणिपुर में हिंसा के कारण लगभग सैकड़ों लोग मारे जा चुके हैं और कई लोग घायल,हजरों परिवार बेघर भी हैं । यह सरकार की विफलता के कारण हैं।सर्व आदिवासी समाज ने पूर्व में भी पोस्टर के माध्यम से विरोध प्रदर्शन किया गया था। अदिवासी संगठन, सरकार यदि उचित कदम नहीं उठाती तो आने वाले समय मे देश भर में अनेक स्थानों पर अपनी मांगों को लेकर एवं सरकार के खिलाफ उग्र विरोध प्रर्दशन करने की बात कही ।

samvad36news
Author: samvad36news

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

विज्ञापन बॉक्स

और पढ़े

आदिवासी समाज मिले मुख्यमंत्री से 1857 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद सीता राम कंवर चौंक मूर्ति स्थापना शिलान्यास हेतु माननीय मुख्यमंत्री आमंत्रित 9 अक्टूबर को जयंती के दिन होगा भव्य आयोजन……….

और पढ़े