पाली क्षेत्र में बदहाल बिजली सेवा को लेकर भाजयुमो मंडल पाली ने सौंपा ज्ञापन,05 दिनों में व्यवस्था नही सुधरी तो होगा आंदोलन

तारकेश्वर पटवा/ संवाद 36/ कोरबा

कोरबा/पाली:- पाली क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति चरमरा सी गई है जिसको लेकर समय समय पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों का आक्रोश भी देखा जाता है बावजूद इसके बिजली सेवा में कोई सुधार नजर नहीं आ रहा है और अघोषित बिजली कटौती से क्षेत्र की जनता त्रस्त है जिसको देखते हुए भाजयुमो मंडल पाली के कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग में ज्ञापन सौप कर 05 दिवस के भीतर बिजली से दुरुस्त करने के मांग की है ज्ञात हो की कुछ दिनों पहले ही बिजली विभाग द्वारा प्री मानसून मेंटनेंस का कार्य किया गया है, अब यह सोचनीय है की मेंटनेंस का कार्य अच्छे से हुआ है तो फिर बार बार और घंटो बिजली सेवा ठप्प रहना समझ से परे है, भाजयुमो ने यह भी मांग रखी की विभाग में हमेशा कोई न कोई जिम्मेदार कर्मचारी की उपस्थिति हो और फोन सुविधा भी दुरुस्त करने मांग रखी, भाजयुमो ने बिजली विभाग को चेताया है की पांच दिवस के भीतर व्यवस्था नही सुधरी को उग्र आंदोलन होगा जिसकी जवाबदारी बिजली विभाग की होगी , इस अवसर पर भाजयुमो जिला मंत्री राजा डिक्सेना, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष दिलीप पटेल, महामंत्री विशाल मोटवानी, मण्डल मंत्री सुनील साहू, रामायण कश्यप, भूपेंद्र जायसवाल, आई टी सेल सहसंयोजक हिमांशु मार्को, नरेंद्र शर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Rupesh Kanwar
Author: Rupesh Kanwar

Yes

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

विज्ञापन बॉक्स

और पढ़े

आदिवासी समाज मिले मुख्यमंत्री से 1857 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद सीता राम कंवर चौंक मूर्ति स्थापना शिलान्यास हेतु माननीय मुख्यमंत्री आमंत्रित 9 अक्टूबर को जयंती के दिन होगा भव्य आयोजन……….

और पढ़े