नेशनल लोक अदालत का आयोजन कल

तारकेश्वर पटवा /संवाद 36/ कोरबा



नेशनल लोक अदालत की तैयारी हेतु दिशा निर्देश जारी


कोरबा 08 अगस्त 2023/ नालसा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छ0ग0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा आगामी 09 सितम्बर 2023 को नेशनल लोक अदालत के सफलतापूर्वक आयोजन हेतु जिला सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा श्री डी.एल. कटकवार द्वारा मोटर दुघर्टना दावा प्रकरणों के राजीनामा हेतु बीमा कंपनी के शाखा प्रबंधक/अधिवक्तागणों की बैठक ली गई। उक्त बैठक में बीमा कंपनी के अधिकारी श्री खगेश कुमार साहू, यूनाईटेड इंडिया इंश्योरेन्स कंपनी, श्रीमती सुधा दुबे एवं किरण न्यू इंडिया इंश्योरेन्स कंपनी कोरबा, बीमा कंपनी के अधिवक्ता श्री संतोष मोदी, श्री संजय जायसवाल, सी.बी. राठौर, महेन्द्र अग्रवाल, संतू प्रसाद साहू, राजकुमार यादव, श्रेष गुप्ता, सुमन तिवारी, सुनील यादव, राधा साहू, एवं अन्य अधिवक्तागण उपस्थित हुए। बीमा कंपनी के अधिकारियों को अधिक से अधिक प्रकरणों को चिन्हांकित कर नेशनल लोक अदालत में रखे जाने हेतु आवश्यक निर्देश दिये गए। साथ ही पक्षकारों के साथ राजीनामा के आधार पर अधिक से अधिक संख्या में प्रकरणों का निराकरण किए जाने हेतु प्री सिटिंग किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। उक्त समस्त बैठक में श्रीमती शीतल निकुंज सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शामिल थी। नेशनल लोक अदालत में उक्त मामलों के साथ ही विद्युत, बिजली बिल संबंधी मामलों को भी शामिल किया जाएगा। इस सम्बंध में 09 अगस्त 2023 को सायं 05 बजे बैंक, नगर पालिका निगम, दूरसंचार विभाग के अधिकारियों व अधिवक्ताओं की बैठक आयोजित है।

samvad36news
Author: samvad36news

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

विज्ञापन बॉक्स

और पढ़े

और पढ़े