मिशन इन्द्रधनुष 5.0 टीकाकरण अभियान हेतु दिशा-निर्देश जारी

तारकेश्वर पटवा /संवाद 36 /कोरबा



जिले में अभियान अंतर्गत प्रथम चरण 21 से 26 अगस्त तक किया जाएगा आयोजित


कोरबा./ जिले में टीकाकरण सुदृढ़िकरण, मीजल्स एवं रूबेला वैक्सीन की खुराक से छूटे हुए, लेफ्ट आउट, ड्राप आउट लाभार्थियों तथा गर्भवती महिलाओं को टीकाकृत किए जाने हेतु मिशन इंद्रधनुष अभियान चलाया जाना है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन. केशरी ने मिशन इंद्रधनुष 5.0 के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि अभियान का प्रथम चरण 21 से 26 अगस्त, द्वितीय चरण 20 से 26 सितंबर (रविवार को छोड़कर) तथा तृतीय चरण 25 से 31 अक्टूबर 2023 (रविवार को छोडकर) आयोजित किया जाएगा। जिसमें विभिन्न बीमारियों से बचाव हेतु टीकाकरण किया जाएगा।
कलेक्टर श्री सौरभ कुमार एवं सीएमएचओ डॉ. केशरी ने जिले के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों तथा पात्र लाभार्थियों के पालकों से इस अभियान को सफल बनाने के लिए अपील किया है। इस हेतु 0 से 5 वर्ष तक के आयु के सभी बच्चों सहित वैक्सीन से छूटे हुए बच्चों, लेफ्ट आउट, ड्राप आउट लाभार्थियों तथा गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण अनिवार्य रूप से कराएं। जिससे गर्भवती महिलाओं को गंभीर बीमारियों के साथ ही शिशुओं को विभिन्न बीमारियों से बचाया जा सके।

samvad36news
Author: samvad36news

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

विज्ञापन बॉक्स

और पढ़े

और पढ़े