जवाहर नवोदय विद्यालय में अब 17 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन

तारकेश्वर पटवा/ संवाद 36 /कोरबा

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि में परिवर्तन

कोरबा 11 अगस्त 2023/जवाहर नवोदय विद्यालय सलोरा में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाते हुए 17 अगस्त 2023 निर्धारित की गई है। ऑनलाइन आवेदन नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट ूूूण्दंअवकंलंण्हवअण्पद पर निःशुल्क भरे जा सकते हैं।
जिला शिक्षा अधिकारी कोरबा ने बताया कि जिले में मान्यता प्राप्त विद्यालय में सत्र 2023-24 में कक्षा 5वीं में अध्ययनरत् मान्यता प्राप्त विद्यालय से अध्ययन किए हुए विद्यार्थी चयन परीक्षा के लिए पात्र होंगे। अभ्यर्थी को कोरबा जिला का वास्तविक निवासी होना चाहिए। ऐसे अभ्यर्थी कोरबा जिले के लिए कक्षा छठवीं के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट का अवलोकन किया जा सकता है।

samvad36news
Author: samvad36news

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

विज्ञापन बॉक्स

और पढ़े

और पढ़े