नुनेरा एवं पाली में किया गया रक्तदान शिविर का आयोजन

तारकेश्वर पटवा/ संवाद 36/ कोरबा

जिले का सबसे बड़ा रक्तदान शिविर हुआ आयोजित, 275 रक्तवीरों ने किया रक्तदान

नुनेरा नगर पंचायत पाली के मंगल भवन और ग्राम पंचायत नुनेरा में जिले का ऐतिहासिक और विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन आर्ट ऑफ लिविंग इकाई पाली के विशेष सहयोग से संपन्न किया गया, उक्त शिविर में कुल 275 रक्तदाताओं ने अपना रक्तदान देकर समाज के लिए अभूतपूर्व योगदान दिया, शिविर में रक्तदान करने वालों ने महिलाएं और युवतियां भी शामिल हुई,आयोजन के दौरान नगर और क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी उपस्थिति देकर रक्तदाताओं का उत्साह वर्धन किया, पहली बार रक्तदान करने भी बड़ी संख्या में इस महान कार्य में अपनी आहुति देने पहुंचे , ज्ञात हो की विगत 7 वर्षों से पाली क्षेत्र में रक्तदान शिविर आयोजित हो रहे है और धीरे धीरे रक्तदाताओं की संख्या लगातार बढ़ी है, इस बार ग्राम पंचायत नुनेरा में रक्तदाताओं की संख्या अधिक होने के कारण अगल से ब्लड बैंक की तरफ से सर्वसुविधा युक्त बस भेजी गई थी ताकि रक्तदाता नुनेरा में ही रक्तदान कर सके और नुनेरा जैसे छोटे से ग्राम पंचायत में भी आप पास के ग्रामीण के सहयोग से कुल 81 लोगों ने रक्तदान किया, रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को यातायात सुरक्षा हेतु हेलमेट प्रदान किया गया, जब से पाली में आर्ट ऑफ लिविंग और अन्य सामाजिक संगठनों के माध्यम से रक्तदान शिविर आयोजित की जा रही है तब से क्षेत्र के किसी भी जरूरत मंद मरीज को ब्लड की दिक्कत नही होती, आने वाले समय में भी ब्लड की कोई दिक्कत क्षेत्र वासियों की नही होगी, आयोजकों ने आने वाले समय में होने वाले रक्तदान शिविर में और अधिक संख्या में पहुंच कर रक्तदान करने आह्वान किया है,

Rupesh Kanwar
Author: Rupesh Kanwar

Yes

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

विज्ञापन बॉक्स

और पढ़े

आदिवासी समाज मिले मुख्यमंत्री से 1857 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद सीता राम कंवर चौंक मूर्ति स्थापना शिलान्यास हेतु माननीय मुख्यमंत्री आमंत्रित 9 अक्टूबर को जयंती के दिन होगा भव्य आयोजन……….

और पढ़े