पाली एसडीएम ने किया पाली क्षेत्र के मतदान केंद्रों का निरीक्षण

तारकेश्वर पटवा संवाद 36

निरीक्षण के दौरान विशेष शिविर में अनुपस्थित पाए गए बीएलओ और अविहित अधिकारियों की कारण बताओ नोटिस जारी

कोरबा:- प्रदेश में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है जिसको देखते हुए शांति पूर्वक मतदान,बीएलओ की भूमिका,अपडेट मतदाता सूची सहित केंद्र में मूलभूत सुविधाओं को लेकर जिला प्रशासन लगातार कार्य कर रही है इसी कड़ी में पाली तहसील के मतदान केंद्रों में मतदाता पुनरक्षित कार्यक्रम के तहत आयोजित विशेष शिविर का दौरा पाली एस डी एम सु श्री रूचि शार्दुल द्वारा किया गया, निरीक्षण के दौरान पोड़ी,पोलमी,सिल्ली, परसदा,शिवपुर,बापापुती , निरधी,धावा,पुलाली कला, रतखंडी, जेमरा एवं बगदरा के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान केंद्र के बी एल ओ को सभी पात्र व्यक्तियों का मतदाता सूची में शत प्रतिशत पंजीयन हेतु निर्देशित किया गया, साथ ही आगामी विधानसभा की तैयारी का भी जायजा लेते हुए मतदान केंद्रों में मूलभूत सुविधाओं की भी जांच की गई साथ ही शांति पूर्वक मतदान निपटाने हेतु अति संवेदन शील,संवेदन शील स्थानों की भी जानकारी मांगी गई है, निरीक्षण के दौरान विशेष शिविर में अनुपस्थित पाए गए धावा मतदान केंद्र के बीएलओ कैलाश कुमार कश्यप और पोलमी के अविहिक अधिकारी भुनेश्वर मैत्री को कारण बताओं नोटिस जारी करने तहसीलदार पाली को निर्देशित किया, इस निरीक्षण अनुविभागीय अधिकारी सु श्री रुची शार्दुल के साथ पाली तहसीलदार सूर्यप्रकाश केशकर और नायब तहसीलदार सुनील कुमार गुप्ता उपस्थित रहे।

samvad36news
Author: samvad36news

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

विज्ञापन बॉक्स

और पढ़े

और पढ़े