तारकेश्वर पटवा /संवाद 36 /कोरबा
नुनेरा. पाली थाना अंतर्गत ग्राम नुनेरा में कल शाम आकाशीय बिजली की चपेट में आकर खेत में काम कर रहे एक किसान की मौत हो गयी
ग्राम नुनेरा के दिलीप पटेल पिता रामचरन पटेल उम्र 50 वर्ष जो की खेती किसानी का कार्य करता है रोज़ की तरह कल सुबह अपने खेत में काम करने गया था आज वह अपने खेत में खाद डालने का कार्य कर रहा था की शाम को उस क्षेत्र में अचानक घने बादल और आकाशीय बिजली की चमक के साथ तेज़ बारिश शुरू हो गईं बारिश थमते करीब रात 9 बज गये थे किंतु दिलीप पटेल अपने घर वापस नही आया था घर के लोगों ने खेतों के पास जाकर खोजबीन की तो खेत के बीच में दिलीप पटेल बेहोश अवस्था में मिला जिसके पीठ में जलने के निशान थे जिसे लेकर घरवाले तत्काल पाली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुँचे जहां पर उपस्थित चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया
मामले में पाली पुलिस ने मर्ग कायम कर चिकित्सक द्वारा शव पोस्ट माडम कराकर शव को अंतिम संस्कार हेतु परिवार वालो को सौंप दिया
Author: Rupesh Kanwar
Yes













