September 8, 2026 10:48 pm

पशु चिकित्सा सेवा चलित वाहन से पाली में आरंभ

तारकेश्वर पटवा/ संवाद 36

कोरबा. छग शासन के महत्वाकांक्षी योजना के तहत शासन द्वारा सभी गौठानों में पशु चिकित्सकीय सुविधाएं मुहैया कराने के उददेश्य से, पशु एम्बुलेंस मोबाइल वेटनरी यूनिट’ की सेवाये राज्य में प्रारंभ की गयी है, जिसका विधिवत शुभारंभ 20 अगस्त 2023 को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा किया गया। इसी कड़ी में आज वि.ख० पाली में भी मोबाइल( चलित वाहन)पशु चिकित्सा इकाई का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक मोहितराम केरकेट्‌टा, एवं प्रशांत मिश्रा
छ.ग. शासन के मार्गदर्शन में
एवं श्रीमती दुलेश्वरी सिदार अध्यक्ष जनपद पंचायत पाली विधायक प्रतिनिधि अनिल गुप्ता ,पार्षद मुकेश अग्रवाल,पार्षद रोहित प्रजापति, द्वारा
गौठान हेतु रवाना किया गया। इस कार्यक्रम में पशु धन विकास
विभाग के डॉ. यू.के. तंवर, डॉ. मोहन लाल शेण्डे, डॉ निकिता
डहरिया, शशिकांत वारे, एस.पी खांडे ,धनश्याम कंवर अनिल कुमार सूर्यवंशी उपस्थित रहे।
डॉ, यू .के .तंवर पशु चिकित्सा अधिकारी पाली द्वारा बताया गया कि उक्त एम्बुलेंस के माध्यम से विकास खंड पाली के सभी गौठानों में निर्धारित रोस्टर अनुसार शिविर लगाकर पशु चिकित्सा एवं संवर्धन कार्य किया जायेगा। एक मोबाईल वेटनरी यूनिट प्रति दिन 02 गौठानों में अपनी सेवा देगी। आपात स्थिति में टोल फ्री नं. 1962 में काल किया जा सकता है।

Rupesh Kanwar
Author: Rupesh Kanwar

Yes

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

विज्ञापन बॉक्स

और पढ़े

और पढ़े