तारकेश्वर पटवा/ संवाद 36/ कोरबा
पाली में भाजपा के कार्यालय में जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाई गई ।कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी को श्रद्धासुमन अर्पित किया। बीजेपी कार्यालय में बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष व् पाली-तानाखार विधानसभा के संयोजक संजय भावनानी, युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष व बैकुंठपुर विधानसभा प्रभारी चिंटू राजपाल, मण्डल अध्यक्ष रोशन सिंह ठाकुर, जिला कार्यकारणी सदस्य कीर्ति कश्यप, जितेंद्र माटे, मण्डल मंत्री चंद्रशेखर पटेल, बलदेव सिंह ठाकुर, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष प्रभात दुबे, महामंत्री विशाल मोटवानी आदि ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर पुष्पांजलि दी।
Author: Rupesh Kanwar
Yes













