October 25, 2026 11:44 am

प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 11 वीं में लेटरल एन्ट्री के माध्यम से प्रवेश

तारकेश्वर पटवा/ संवाद 36/ कोरबा

ऑनलाईन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 06 जुलाई


कोरबा. जून 2023/प्रयास आवासीय विद्यालयों में वर्ष 2023-24 में कक्षा 11वीं की रिक्त सीटों पर लेटरल एन्ट्री के माध्यम से प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 27 जून से 06 जुलाई रात्रि 12 बजे तक आमंत्रित की गई है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि अभ्यर्थी वेबसाइट https://eklavya.cg.nic/PRSMS/Student-Admission-Detail पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। साथ ही ऑनलाइन भरे गये आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार 07, 08 एवं 09 जुलाई तथा प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा 16 जुलाई दिन रविवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 01ः30 बजे निर्धारित की गई है।
सहायक आयुक्त से प्राप्त जानकारी के अनुसार परीक्षा में शामिल होने हेतु अभ्यर्थी को कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक या समकक्ष ग्रेड से उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। विद्यार्थी प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन फॉर्म निर्धारित समयावधि में भर सकते है। इन रिक्त सीटों पर प्रवेश प्राक्चयन परीक्षा के माध्यम से होगा। उक्त परीक्षा से संबंधित समस्त जानकारी www.eklavya.cg.nic.in का अवलोकन किया जा सकता है।
/सुरजीत/

samvad36news
Author: samvad36news

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

विज्ञापन बॉक्स

और पढ़े

और पढ़े