तारकेश्वर पटवा/ संवाद 36 /कोरबा
???? विद्युत ट्रान्स् फॉर्मर के करेंट की चपेट में आकर मवेशी की मौत का मामला
???? बिजली विभाग की लापरवाही का खामीयाजा भुगत रहे आम जन
???? विभाग द्वारा लाखों रुपये खर्च किये जाते हैं रख रखाव के लिए
नुनेरा. बरसात के मौसम आते ही बिजली विभाग की लचर व्यवस्था सामने आने लगती है
विभाग द्वारा ट्री कटिंग एवं रख रखाव के लिए लाखों रूपए के वारे न्यारे किए जाते हैं लेकिन परिणाम हमेशा शून्य रहता है कभी तार टूटकर गिर रहे हैं तो कही खंभे
कोरबा जिला के पाली विकास खण्ड अंतर्गत ग्राम नुनेरा के किसान छतर सिंह ने बताया कि उसने इस खेती के लिए मेहनत मजदूरी की कमाई से 25000 रूपए जुटा कर एक जोड़ी बैल लिया था आज सुबह खेती के लिए बैल को घर से खेत की ओर ले जा रहा था की रास्ते में डीप्सी पारा मोहल्ले में पड़ने वाले बिजली आपूर्ति ट्रांन्सफॉर्मर जिसके केबल अस्त व्यस्त कटे एवं छीले हुए है की चपेट में आकर मवेशी की मौत हो गयी छतर सिंह अब इस वर्ष अपनी खेती के कार्य करने के लिए चिंतित है
वही किसान छतर सिंह ने विद्युत विभाग के खीलाफ लापरवाही करने के कारण मवेशी की मौत होना मानकर विद्युत विभाग के खीलाफ थाना पाली में कार्यवाही हेतु अपना शिकायत दर्ज कराया है
Author: Rupesh Kanwar
Yes















