सातगढ़ कंवर समाज गौरव सम्मान एवं प्रशिक्षण कार्यशाला 2023 हुआ अयोजित……मां विधायक पुरुषोत्तम कँवर रहे मुख्य अतिथि

संवाद36 न्यूज रूपेश कुमार कँवर

दिनांक 09/07/2023
सातगढ़ कँवर समाज युवा समिति द्वारा आयोजित गौरव सम्मान एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम में सातगढ़ कंवर समाज द्वारा समाज के प्रतिभावान विद्यर्थियों जिन्होंने 10वी और 12वी में अपनी आर्थिक परिवारिक परिस्थितियों के अभाव के साथ बहुत अच्छे नम्बरों से पास किये,साथ ही नीट और जेईई जैसे परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किए उनको भी सम्मानित किया गया। गौरव सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि मां विधायक कटघोरा पुरुषोत्तम कँवर अध्यक्ष मध्य विकास क्षेत्र रहे,विशिष्ट अतिथि केंद्रीय अध्यक्ष श्री छत्रपाल कंवर सातगढ़ कँवर समाज, गणराज सिंह कंवर जिला पंचायत सभापति,श्रीमती लता मुकेश कंवर जनपद अध्यक्ष कटघोरा, कँवर कल्याण संघ अध्यक्ष श्री जवाहर पैकरा,कँवर नवचेतना संघ अध्यक्ष श्री महेंद्र कँवर साथ ही सातगढ़ कँवर समाज कोरबा बिलासपुर पेंड्रा गौरेला मरवाही के विशाल प्रबुद्ध सगा समाज की उपस्थिति में मां विधायक जी के हाथों से जरूरतमंद पांच विद्यर्थियों को टैबलेट से सम्मनित किया गया। साथ ही सभी अन्य विद्यर्थियों को प्रशस्ति पत्र स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया, साथ ही कृषि,उद्यनिकी, मछली पालन जैसे व्यवासियक कृषि को प्रेरित करने जनकारी श्री देवेंद्र कँवर मड़वाढोढा(सहायक संचालक कृषि) द्वारा जानकरी दिया गया।यूनिफार्म सिविल कोड एवं आरक्षण के सम्बंध जानकरी समाज एवं संगठन के सम्बंध सातगढ़ कँवर युवा समिति द्वारा लोगो को जागरूक किया गया।

samvad36news
Author: samvad36news

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

विज्ञापन बॉक्स

और पढ़े

आदिवासी समाज मिले मुख्यमंत्री से 1857 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद सीता राम कंवर चौंक मूर्ति स्थापना शिलान्यास हेतु माननीय मुख्यमंत्री आमंत्रित 9 अक्टूबर को जयंती के दिन होगा भव्य आयोजन……….

और पढ़े