अनुसूचित जाति वर्ग के युवाओं से निःशुल्क ड्रायविंग ट्रेनिंग हेतु आवेदन आमंत्रित

तारकेश्वर पटवा/ संवाद 36/ कोरबा


इच्छुक आवेदक 28 जून तक आवेदन कर सकते हैं जमा


कोरबा 22 जून 2023/ छत्तीसगढ़ शासन परिवहन विभाग के अंतर्गत संचालित इंस्टीट्यूट ऑफ विंग एवं ट्रैफिक रिसर्च योजना के माध्यम से जिले के अनुसूचित जाति वर्ग के बेरोजगार, बेरोजगारी भत्ता प्राप्त युवक-युवतियों को टू-व्हीलर, फोर-व्हीलर, हल्के वाहन एवं भारी वाहन चलाने का निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण राजधानी रायपुर स्थित प्रशिक्षण केन्द्रों में दिया जाएगा।
कार्यपालन अधिकारी जिला अंत्यावसायी सह सहकारी विकास समिति ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के लर्निंग लाईसेंसधारी अनुसूचित जाति वर्ग के बेरोजगार, शासन से बेरोजगारी भत्ता प्राप्त कर रहे युवक-युवतियों को प्राथमिकता से निशुल्क प्रशिक्षण केन्द्रों में प्रदान किए जाएंगे। इस हेतु जिले के अनुसूचित जाति वर्ग के इच्छुक अभ्यर्थी प्रशिक्षण का लाभ लेने के लिए 28 जून 2023 तक कार्यालयीन समय में समस्त दस्तावेजों के साथ आवेदन कार्यालय जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित कक्ष क्रमांक-27 प्रथम तल कलेक्टोरेट परिसर में जमा कर सकते है। अपूर्ण आवेदन स्वीकृत नहीं किया जाएगा

samvad36news
Author: samvad36news

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

विज्ञापन बॉक्स

और पढ़े

और पढ़े