October 24, 2026 10:58 pm

आकांक्षी ब्लॉक फेलो पद पर भर्ती हेतु 27 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित

तारकेश्वर पटवा/ संवाद 36/ कोरबा

कोरबा 22 सितम्बर 2023/ जिले के कोरबा एवं पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड में स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि, जल संसाधन, वित्तीय समावेश और बुनियादी जैसे कार्यों को बढ़ावा देने और योजना का सुचारू रूप से संचालन हेतु आकांक्षी ब्लॉक फेलो के 02 पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन 27 सितम्बर तक निर्धारित प्रारूप में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय कक्ष क्रमांक 29 में रजिस्टर्ड डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदन हेतु अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से अधिक व शैक्षणिक योग्यता स्नातकोत्तर (किसी भी विषय में) वांछनीय है। अंग्रेजी व हिन्दी भाषा का ज्ञान (लिखना-बोलना) आवश्यक है। साथ ही अभ्यर्थी को संबंधित विकासखण्ड के स्थानीय भाषा का ज्ञान होना आवश्यक है। आवेदक को डाटा विश्लेषण एवं प्रस्तुती कौशल के साथ सोशल मीडिया के उपयोग से परिचित होना आवश्यक है।
अभ्यर्थियों की भर्ती प्रक्रिया 29 सितम्बर 2023 को प्रातः 10 बजे से जिला पंचायत के सभाकक्ष में निर्धारित की गई है। इसके अंतर्गत प्रातः 10 बजे पात्र/अपात्र का परीक्षण सूची जारी करना, दोपहर 01 से 02 बजे तक दावा आपत्ति मंगाना व निराकरण तथा 03 बजे से 05ः30 बजे तक अंतिम परिणाम का प्रकाशन किया जाएगा। इस संबंध में अधिक जानकारी हेतु जिले की वेबसाईट korba.gov.in का अवलोकन किया जा सकता है।

samvad36news
Author: samvad36news

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

विज्ञापन बॉक्स

और पढ़े

और पढ़े