आयुष्मान कार्ड बनाने महाअभियान 07 जुलाई को

तारकेश्वर पटवा /संवाद 36/ कोरबा

शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए जाएंगे आयुष्मान कार्ड
राशन कार्ड एवं आधार कार्ड, आधार से लिंक वाली मोबाईल नम्बर के साथ उपस्थित होने का किया गया आग्रह
आयुष्मान कार्ड से वंचित लोगों से कार्ड बनवाने हेतु की गई अपील


कोरबा 04 जुलाई 2023/जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के द्वारा आयुष्मान कार्ड पंजीयन महाअभियान 07 जुलाई 2023 को जिले के सभी नगरीय क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित किया जा रहा है। महाभियान में जिले के सभी शहरी क्षेत्रों के स्वास्थ्य केंद्रों, ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम व ग्राम पंचायतों में, जिले के सभी स्कूलों सहित सभी च्वाईस सेंटरों में प्रातः 08 बजे से सायं 06 बजे तक आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। अभियान की सफलता के लिए 03 हजार से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों की ड्युटी लगाई गई है। आयुष्मान कार्ड के लिए राशन कार्डधारी सभी परिवार पात्र होगें। महाअभियान में शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड जारी करने के उद्देश्य से हितग्राहियों को शिविर स्थल में राशन कार्ड एवं आधार कार्ड, आधार से लिंक वाली मोबाईल नम्बर के साथ उपस्थित होने का आग्रह किया गया है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार महाअभियान शिविर में शिविर स्थल पर हितग्राहियों को लाने के लिये क्षेत्र के मितानिन को जिम्मेदारी दी गई हैं। ऐसे हितग्राही जिनका अब तक आयुष्मान कार्ड नही बन पाया है, वे महाभियान के दिन अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में जाकर आयुष्मान कार्ड हेतु पंजीयन करवा सकते हैं। इस हेतु हितग्राही नजदीक के रोजगार सहायक, सचिव, स्कूल के शिक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन/स्वास्थ्य कार्यकर्ता अथवा च्वाईस सेंटर एवं जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, उप स्वास्थ्य केंद्रो तथा पंजीकृत निजी चिकित्सालय में आवश्यक दस्तावेज राशनकार्ड एवं अपडेटेड आधार कार्ड के साथ उपस्थित होकर आयुष्मान कार्ड निःशुल्क बनवा सकते हैं, जिसका निःशुल्क पीव्हीसी कार्ड राज्य स्तर से हितग्राही को उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि हितग्राहियों की सुविधा के लिए टोल फ्री नंबर 104 जारी किया गया है, जिसके माध्यम से आमजन आयुष्मान कार्ड पंजीयन संबंधी किसी प्रकार की शिकायत अथवा असुविधा के संबंध में 104 पर संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज कर सकतें है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार योजना से संबंधित अधिक जानकारी अथवा शिकायत के लिये हेल्प लाईन टोल फ्री नम्बर 104 अथवा 14555 तथा जिले के सीएमएचओ के मोबाइल नंबर 8770999200 एवं 7587859800 पर किसी भी समय संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अथवा शासकीय एवं निजी पंजीकृत अस्पताल में उपस्थित होकर आयुष्मान मित्र से संपर्क किया जा सकता है। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना अंतर्गत जिले में 46 शासकीय चिकित्सालय एवं 17 निजी चिकित्सालय पंजीकृत है।

samvad36news
Author: samvad36news

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

विज्ञापन बॉक्स

और पढ़े

और पढ़े