कोरबा के गायक जाकीर हुसैन का निधन

तारकेश्वर पटवा /संवाद 36 /कोरबा

कोरबा. कोरबा अंचल के प्रसिद्ध गायक कलाकार अमूल स्टार वॉइस ऑफ इंडिया फेम मोहम्मद जाकिर हुसैन का मंगलवार शाम आकस्मिक देहावसान हो गया। अपनी आवाज के जादू से लोगों के दिलों में राज करने वाले जाकिर हुसैन परिवार के साथ बिलासपुर गए हुए थे। वहां अचानक उनकी तबीयत कुछ बिगड़ी और थोड़ी देर में अंतिम सांस ले ली। बताया जा रहा है कि उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा था। वह अपने पीछे पिता, पत्नी और बच्चों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। इस घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और शुभचिंतकों का उनके पुरानी बस्ती वार्ड 4 रानी रोड धनवार पारा स्थित निवास पर पहुंचना शुरू हो गया। उनका पार्थिव देह कोरबा लाया जा रहा है। बुधवार को उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। जाकिर हुसैन के निधन की खबर मिलने से संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

samvad36news
Author: samvad36news

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

विज्ञापन बॉक्स

और पढ़े

और पढ़े