जिले के तहसीलदारों का हुआ अस्थाई स्थानांतरण

तारकेश्वर पटवा/ संवाद 36 /कोरबा



आदेशानुसार नवीन पदस्थापना के तहत रहेंगे अन्य जिलों में कार्यरत्


कोरबा 01 अगस्त 2023/ भारत निर्वाचन आयोग एवं छत्तीसगढ़ शासन के आदेशानुरूप तहसीलदारों को उनके वर्तमान पदस्थापित जिले से अस्थाई रूप से स्थानांतरित किया गया है। इन तहसीलदारों में श्री मुकेश देवांगन को बिलासपुर, श्री पंचराम सलामे को दुर्ग, श्री सोमित मेरिया को राजनांदगांव, श्री नरेंद्र कुमार कंवर को बलरामपुर-रामानुजगंज, श्री लकेश्वर प्रसाद को कोरिया, श्री दुर्गेश सिंह तवंर को धमतरी, सुश्री अराधना प्रधान एवं श्रीमती ममता रात्रे को जांजगीर चांपा में स्थानांतरित कर पदस्थ किया गया है। उक्त तहसीलदार आगामी आदेश पर्यन्त तक अपने नवीन पदस्थापित जिलों कार्यरत् रहेंगे।

samvad36news
Author: samvad36news

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

विज्ञापन बॉक्स

और पढ़े

और पढ़े