जिले में रोजगार मेले का आयोजन 28 जून कोबेरोजगार युवक-युवतियां रोजगार मेले में ले सकते हैं भाग

तारकेश्वर पटवा/ संवाद 36/ कोरबा

कोरबा 26 जून 2023/छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना बेरोजगारी भत्ता योजना के अंतर्गत जिले के पात्र हितग्राहियों तथा अन्य हितग्राहियों को रोजगार प्रदाय करने के लिए विशेष रूप से रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। सहायक संचालक जिला कौशल विकास प्राधिकरण ने रोजगार मेला के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि लाईवलीहुड कॉलेज कोरबा में 28 जून 2023 को प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस रोजगार मेला में जिला स्तरीय, राज्य स्तरीय एवं राज्य के बाहर के नियोजकों के माध्यम से लगभग 1000 विभिन्न पदों की रिक्तियों में आवेदकों का इंटरव्यू के माध्यम से चयन किया जाएगा। जिसके अंतर्गत वेल्डर, फिटर, इलेक्ट्रिशियन, सिविंग मशीन ऑपरेटर, एनसी एवं सीएनसी मशीन ऑपरेटर, मोबाइल एसेंबलर, फिल्ड एक्जीक्यूटिव, डाटा एंट्री ऑपरेटर, रिसेप्शनिस्ट, एफ एण्ड बी सर्विसेस स्टेवर्ड सहित अन्य पदों शामिल हैं। जिले के बेरोजगार इच्छुक युवक युवतियाँ 28 जून को निर्धारित समय मे लाईवलीहुड कॉलेज में अपने समस्त दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर रोजगार मेला मे भाग ले सकते हैं।

samvad36news
Author: samvad36news

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

विज्ञापन बॉक्स

और पढ़े

और पढ़े