तारकेश्वर पटवा /संवाद 36/ कोरबा
नुनेरा. पाली दीपका मुख्य मार्ग में ग्राम रैनपुर के पास सड़क में खड़ी ट्रेलर वाहन के पीछे मोटर सायकल टकरा गया जिसमे सवार युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी
मृतक ग्राम बाँधाखार निवासी सुकेत श्रीवास पिता हेम नारायण उम्र लगभग 30 वर्ष जो की तीवरता स्थित सलून में कार्य करता था रोज़ की तरह रात्रि लगभग 9 बजे वह अपने निवास ग्राम बाँधाखार वापस आ रहा था की रैनपुर के पास सड़क में खड़ी ट्रेलर के पीछे उसका मोटर सायकल जा टकराई जिससे सुकेत श्रीवास की घटना स्थल पर ही मौत हो गईं
फ़िलहाल शव को पाली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के मर्चुरी में रखा गया है













