पाली एवं नुनेरा में रक्तदान शिविर आज

तारकेश्वर पटवा/ संवाद 36/ कोरबा

द आर्ट आफ लिविंग परिवार विश्व धारम रक्त मित्र परिवार के तत्वाधान और सहयोग से नगर पंचायत पाली के मंगल भवन एवं ग्राम पंचायत नुनेरा में 16 अगस्त को प्रातः 9:00 से विशाल रक्तदान महोत्सव का आयोजन किया गया है।

जिसके लिए रक्त वीरों का पंजीयन कार्य आरंभ हो चुका है। अब तक दो सौ से अधिक रक्त वीरों ने अपना पंजीयन करा लिया है।
पिछली बार भी यह आयोजन हुआ था। जिसमें पूरे क्षेत्र से बच्चे बूढे युवा महिला पुरुषों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान करते हुए इस आयोजन को अभूतपूर्व और ऐतिहासिक बना दिया था।
इससे उत्साहित होकर पुनः इस आयोजन को अविस्मरणीय बनाने पाली ब्लाक में आटो में लाउडस्पीकर के माध्यम से प्रचार प्रसार कर काफी जोर शोर से तैयारी की गई है

samvad36news
Author: samvad36news

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

विज्ञापन बॉक्स

और पढ़े

और पढ़े