प्रधान आरक्षक ईश्वर सिंह राजपूत हुए पदोन्नत बने सहायक उप निरीक्षक

तारकेश्वर पटवा /संवाद 36 /कोरबा

कोरबा/पाली:- बिलासपुर रेंज के आईजी बद्रीनारायण मीणा द्वारा आदेश के तहत विभिन्न जिलों में पदस्थ प्रधान आरक्षकों को सहायक उपनिरीक्षक के रूप में पदोन्नत किया जा रहा है जिनकी योग्यता सूची जारी की गई है, जिनके कंधे पर एक स्टार लगाकर पुलिस अधिकारी के रूप में तैनात किया जाएगा। इसी लिस्ट के पृथक आदेश में पाली थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक ईश्वर सिंह राजपूत का नाम भी शामिल है, योग्यता सूची जारी होने के बाद प्रधान आरक्षक ईश्वर सिंह राजपूत को सदभाव पत्रकार संघ एवं श्रमजीवी पत्रकार संघ के पाली ब्लाक इकाई के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सौजन्य भेंट कर संयुक्त रूप से बधाई दी है। प्रधान आरक्षक ईश्वर सिंह राजपूत कोरबा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में तैनात रहते हुए कई गंभीर मामलों को निपटाने में अपनी अहम भूमिका निभाई है। जिनके कार्यकुशलता के लिए उन्हें विभाग की ओर से सम्मानित भी किया जा चुका है। श्री राजपूत के सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत होने पर उनके ईष्ट मित्रों, थाना स्टाफ, जनप्रतिनिधियों सहित परिवार जनों ने भी बधाई दी है।


Rupesh Kanwar
Author: Rupesh Kanwar

Yes

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

विज्ञापन बॉक्स

और पढ़े

आदिवासी समाज मिले मुख्यमंत्री से 1857 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद सीता राम कंवर चौंक मूर्ति स्थापना शिलान्यास हेतु माननीय मुख्यमंत्री आमंत्रित 9 अक्टूबर को जयंती के दिन होगा भव्य आयोजन……….

और पढ़े