मेरी माटी मेरा देश अभियान: वसुधा वंदन कार्यक्रम के तहत किया गया पौधरोपण

तारकेश्वर पटवा /संवाद 36/ कोरबा


जिले में शिलापलकम, पंचप्राण, वसुधा वंदन जैसे कार्यक्रमों का हो रहा आयोजन


कोरबा 09 अगस्त 2023/मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत जिले में शहरी क्षेत्र से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी श्रृंखला में बुधवार को वसुधा वंदन कार्यक्रम के तहत जनपद पंचायत कटघोरा अंतर्गत ग्राम पंचायत रंजना एवं देवरी के शासकीय प्राथमिक शाला परिसर में 75-75 पौधों का रोपण किया गया।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विश्वदीप ने सर्व जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा को निर्देशित किया है कि मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत सभी कार्यक्रमों का क्रियान्वयन किया जाए। ग्राम पंचायतों में वसुधा वंदन कार्यक्रम आयोजित किया जाए। जिसके तहत सभी ग्राम पंचायतों में 75 पौधों का रोपण किया जाए। यह पौधरोपण स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में ग्राम पंचायतों में किया जा रहा है। मनरेगा के तहत निर्मित अमृत सरोवर की मेड़ पर, शासकीय स्कूल-शालाओं के परिसर में पौधरोपण किया जाए। पौधरोपण के लिए वन विभाग एवं उद्यानिकी विभाग द्वारा नर्सरी के माध्यम से पौधों की व्यवस्था की जाए। जनपद पंचायत कटघोरा के ग्राम पंचायत रंजना एवं देवरी के प्राथमिक शाला सुरक्षित परिसर में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के द्वारा 75-75 फलदार, छायादार पौधे- आम, जामुन, कटहल, अमरूद, आंवला, नीम, बरगद, बेल, पीपल आदि का पौधरोपण किया गया। इसके साथ ही ग्राम पंचायत के द्वारा पौधों के सुरक्षा के लिए संकल्प लिया गया। वसुधा वंदन कार्यक्रम में ग्राम पंचायत रंजना की सरंपच ममता मरकाम, देवरी की सरंपच श्रीमती मालती कंवर, सचिव रजनी सूर्यवंशी, रोजगार सहायक किरण पैंकरा सहित मनरेगा के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

samvad36news
Author: samvad36news

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

विज्ञापन बॉक्स

और पढ़े

और पढ़े