तारकेश्वर पटवा/ संवाद 36/ कोरबा
???? पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने एवं ग्रामीण प्रतिभा की खोज के लिए किया जा रहा खेल का आयोजन
नुनेरा. पाली विकास खण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत नुनेरा में ज़ोन स्तरीय पाँच दिवसीय छत्तीसगढ़ीया ओलंपिक का शुभारंभ आज किया गया जिसमे ग्राम पंचायत नुनेरा,नोनबीर्रा,उड़ता,पुटा,रतीजा,चोढा,अंडीकछार,करतला शामिल रहेगी जिसमें पाँचों दिवस अलग अलग खेलों का आयोजन किया जाएगा खेलों में ऊँची कूद,लम्बी कूद,फुगड़ी,गेड़ी,गिल्ली डंडा,भौरा,कबड्डी आदि छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों का आयोजन किया जाएगा
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुकेश श्रोते सरपंच नुनेरा,कार्यक्रम प्रभारी आर पी लहरे,उप सरपंच कृष्णा अहीर युवा मितान क्लब के अध्यक्ष,सचिव एवं सदस्य गण उपस्थित रहे
Author: Rupesh Kanwar
Yes













