पाली के एसडीएम बने रूची शार्दूल,ऋचा सिंह कटघोरा

तारकेश्वर पटवा /संवाद 36/ कोरबा

जिले में प्रशासनिक व्यवस्था के दृष्टिकोण से प्रशासनिक अधिकारियों की गई नई पदस्थापना
सुश्री रिचा सिंह को कटघोरा एवं सुश्री रूचि शार्दुल को पाली के एसडीएम का मिला दायित्व


कोरबा 10 अगस्त 2023/कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने प्रशासनिक व्यवस्था के दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक अधिकारियों की नई पदस्थापना करते हुए आगामी आदेश पर्यन्त तक कार्य आबंटित किया है। जिसके अंतर्गत डिप्टी कलेक्टर सुश्री रिचा सिंह को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व व अनुविभागीय दण्डाधिकारी कटघोरा का दायित्व सौंपा गया है। साथ ही उन्हें अनुविभाग कटघोरा का भू-अर्जन अधिकारी, पंजीयन लोक न्यास (रजिस्ट्रार पब्लिक ट्रस्ट), सक्षम प्राधिकारी छत्तीसगढ़ लोक परिसर बेदखली अधिनियम 1974, सहायक सत्कार अधिकारी सहित समय-समय पर सौंपे गए अन्य कार्यों की जिम्मेदारी दी गई है।
इसी प्रकार डिप्टी कलेक्टर सुश्री रूचि शार्दुल को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व व अनुविभागीय दण्डाधिकारी पाली के रूप में पदस्थ किया गया है। उन्हें अनुविभाग पाली का भू-अर्जन अधिकारी, पंजीयन लोक न्यास (रजिस्ट्रार पब्लिक ट्रस्ट), सक्षम प्राधिकारी छत्तीसगढ़ लोक परिसर बेदखली अधिनियम 1974, सहायक सत्कार अधिकारी सहित समय-समय पर सौंपे गए अन्य कार्यों की जिम्मेदारी दी गई है।

samvad36news
Author: samvad36news

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

विज्ञापन बॉक्स

और पढ़े

और पढ़े