रंगोले: प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय में संस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस…….

रुपेश कंवर/सांवाद36न्यूज कोरबा:

15/08/2023:पाली/नुनेरा: पाली विकास खण्ड संकूल नुनेरा शा प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शाला रंगोले में हर्षउल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस।स्वतंत्रता दिवस के लेकर नन्हे मुन्हे बच्चों में सुबह से काफी उत्साह दिखाई दिया। सुबह सात बजे से गांव भ्रमण वंदेमातरम नारे के साथ कार्यक्रम शुरू हुई जिसमें सभी स्कूली बच्चों सहित शिक्षक एवं ग्रामीण इस रैली का हिस्सा बने। ध्वजारोहण ग्राम सरपंच श्रीमती संता कंवर द्वारा किया गया। ग्रामवासियों एवं सभी विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी ध्वजारोहण के बाद स्कूल के बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। साथ ही उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने स्वतंत्रता दिवस की महत्व को बताने अनेक उद्द्बोधन दिया गया। प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय के स्कूली बच्चों सहित ग्राम पंचायत रंगोले के समस्त ग्रामवासी एवं शिक्षक उपस्थित थे।

samvad36news
Author: samvad36news

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

विज्ञापन बॉक्स

और पढ़े

आदिवासी समाज मिले मुख्यमंत्री से 1857 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद सीता राम कंवर चौंक मूर्ति स्थापना शिलान्यास हेतु माननीय मुख्यमंत्री आमंत्रित 9 अक्टूबर को जयंती के दिन होगा भव्य आयोजन……….

और पढ़े