तारकेश्वर पटवा/संवाद36न्यूज/कोरबा
जनपद पंचायत पोंडीउपरोड़ा अंतर्गत ग्रामपंचायत घरीपखना के ग्रामीण रोजगार सहायक के कारनामों से त्रस्त मजदूरी भुगतान सहित फर्जीवाड़े की लंबी शिकायत लेकर आज कलेक्टर जनदर्शन में पँहुच कर रोजगार सहायक को हटाने की मांग किया गया।यह मामला ग्राम पंचायत घरीपखना की है जंहा रोजगार सहायक प्रयाग सिंह को हटाने की मांग लेकर भारी संख्या में ग्रामीण आज कलेक्टर ज़ह दर्शन में पँहुचे हए थे। ग्रामीणों ने बताया की उनके द्वारा अलग अलग कार्यो में 4-5 महीने पहले रोजगार गारंटी के तहत कार्य किया गया। जिसका मजदूरी भुगतान अभी तक नही हो पाया है,साथ ही सरकार की महत्वकांक्षी योजना प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत होने वाले मजदूरी भुगतान आज तक आवास हितग्राहियों को नही मिला। रोजगार सहायक को इस सम्बंध में पूछने पर गोलमोल जवाब दिया जाता है,साथ ही ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया की जब भी प्रधानमंत्री आवास का जियोटैकिंग किया जाता है,तब तब उसके द्वारा राशि की मांग की जाती है।













