संवाद36/कोरबा/पाली
नव चयनित शिक्षक का किया गया सम्मान
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कपोट के तत्वाधान में संकुल केंद्र कपोट द्वारा नव चयनित शिक्षक अरुण कुमार करियाम का स्वागत सम्मान किया गया, अरुण कुमार करियाम ग्राम कपोट के निवासी हैं,जो कोरोना काल में जब स्कूल पूरी तरह बंद हो गया था, उस समय प्राथमिक एवं मिडिल स्कूल कपोट के बच्चों को शिक्षा प्रदान कर बच्चों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किया,अरुण कुमार विशेष परिस्थिति में भी,जब छोटी सी उम्र में जब पिता की मृत्यु हो गई थी तब भी पढ़ाई करके ,गणित जैसे विषय में एमएससी बीएड, एवं कोपा जैसे विषय में शिक्षा प्राप्त कर शिक्षा विभाग में शिक्षक के पद पर जिला कोरिया ब्लॉक सोनहत के माध्यमिक शाला लोलकी, में पदस्थ हुए इस अवसर पर संकुल केंद्र कपोट के समन्वयक श्री ओंकार साहू,प्रधान पाठिका माध्यमिक शाला कपोट श्रीमती सावित्री सिंह,उच्च वर्ग शिक्षक श्री आशालता चौहान,शिक्षक बीना रानी मुंडू, राजेंद्र जगत, रविंद्र कंवर, भुनेश्वरी साहू,वृंदामति कंवर,छत्रपाल राज, पुरुषोत्तम टेकाम सर,धिरही सर, एवं बच्चे उपस्थित थे।















