October 24, 2026 11:00 pm

कुसमुंडा सड़क पर एक लेन खाली हो और आम नागरिकों को आवागमन में असुविधा न हो: कलेक्टर सौरभ कुमार

तारकेश्वर पटवा /संवाद 36/ कोरबा

कलेक्टर ने ट्रांसपोर्टरों, अधिकारियों की ली बैठक, आवागमन बेहतर करने दिए सख्त निर्देश

कोरबा 22 सितंबर 2023/ कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने जिले की सड़कों पर आवागमन बेहतर करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने खदान क्षेत्र कुसमुंडा-कोरबा की सड़कों पर भारी वाहनों की लगने वाली जाम पर सख्त नाराजगी जताते हुए निर्देशित किया कि मार्ग पर भारी वाहन तीन-चार लाइन में खड़ी न हो। सड़क पर एक लेन अवश्य खाली रहे ताकि आमनागरिकों और स्कूली विद्यार्थियों को आवागमन में किसी तरह की कोई परेशानी न उठानी पड़े। कलेक्टर ने बैठक में ट्रांसपोर्टरों, परिवहन, पुलिस और एसईसीएल के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ आवागमन को सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस दौरान कहा कि ट्रांसपोर्टरों के वाहनों की पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित हो और अव्यवस्थित व बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों पर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही के निर्देश भी दिए।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित ट्रांसपोर्टरों, एसईसीएल, परिवहन, पीडब्ल्यूडी सहित अन्य अधिकारियों की बैठक लेते हुए कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने कुसमुंडा-कोरबा क्षेत्र की सड़कों में कोल परिवहन की सड़कों पर भारी वाहनों की चार लाइनें होने और आवागमन बाधित होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने इस सड़क पर निर्माणाधीन कार्यों को समय पर शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। मार्ग पर निर्मित पुल से आवागमन, भू-अर्जन के लंबित प्रकरणों को जल्दी पूरा करने के निर्देश देते हुए एसडीएम को यह भी निर्देशित किया गया कि वे समन्वय स्थापित कर सुनिश्चित करें कि अनावश्यक और विलम्ब तक फाटक बंद न हो। कलेक्टर ने खदान के भीतर जाने में वाहनों के एंट्री में लगने वाले समय को लेकर भी निर्देशित किया कि एसईसीएल प्रबंधन आवागमन वाले सड़कों पर भारी वाहनों की कतार न लगे इसके लिए एंट्री वाले स्थानों में माइंस परिसर में पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने सर्वमंगला मंदिर के पास आवागमन की सड़कों में लगाए गए खम्भों को हटाने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने भारी वाहनों के पार्किंग के लिए खाली स्थानों पर जगह चिन्हित करने के निर्देश देते हुए ऐसे स्थानों को समतल करने कहा। कलेक्टर ने शहर के व्यस्तम क्षेत्रों में अतिक्रमण और अवैध रूप से सड़क किनारे होने वाले पार्किंग पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

samvad36news
Author: samvad36news

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

विज्ञापन बॉक्स

और पढ़े

और पढ़े