कलेक्टर ने जनचौपाल में सुनी आमजनों की शिकायतें

तारकेश्वर पटवा /संवाद 36 /कोरबा

अधिकारियों को प्राप्त प्रकरणों को त्वरित निराकरण करने के दिए निर्देश


कोरबा 20 जून 2023/कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने आज कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जनचौपाल में जिले के शहरी एवं दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से आए आम लोगों की शिकायतों एवं मांगों को गंभीरता से सुना। आवेदकों ने एक-एक कर कलेक्टर श्री झा के समक्ष अपनी शिकायतें प्रस्तुत कर निराकरण की मांग की। जनचौपाल में आज कुल 144 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिसमें विभिन्न आवेदकों द्वारा रोजगार प्रदाय, स्वास्थ्य इलाज हेतु सहायता, अपराधिक प्रकरण की जांच, आर्थिक सहायता, मुआवजा दिलाने, मजदूरी भुगतान, लंबित राशि का भुगतान, वन अधिकार पट्टा दिलाने, बिजली कनेक्शन, सड़क पर ब्रेकर बनाने, शासकीय जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने, नामांतरण, नक्शा दुरूस्तीकरण, भूमि सीमांकन, राशनकार्ड, जाति प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, रोजगार प्रदाय की मांग जैसे अन्य आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने प्राप्त सभी आवेदनों को पूरी गंभीरता से सुनते हुए सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्राप्त सभी प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्यवाही कर त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप, अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू एवं विजेंद्र पाटले, निगम आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय, डीएफओ कटघोरा श्रीमती प्रेमलता यादव सहित सभी एसडीएम एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Rupesh Kanwar
Author: Rupesh Kanwar

Yes

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

विज्ञापन बॉक्स

और पढ़े

आदिवासी समाज मिले मुख्यमंत्री से 1857 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद सीता राम कंवर चौंक मूर्ति स्थापना शिलान्यास हेतु माननीय मुख्यमंत्री आमंत्रित 9 अक्टूबर को जयंती के दिन होगा भव्य आयोजन……….

और पढ़े