October 25, 2026 12:43 am

पाली तानाखार की विधानसभा स्तरीय लाभार्थी सम्मेलन रजकम्मा में संपन्न

तारकेश्वर पटवा /संवाद 36 /कोरबा

मोदी सरकार की गिनाई उपलब्धि तो प्रदेश की भूपेश सरकार को बताया घोटालेबाज

कोरबा/चैतमा:- देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी सेवा,सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम के तहत विभिन्न क्षेत्र आयोजन आयोजित कर केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन सामान्य तक पहुंचाने का काम कर रही है इसी कार्यक्रम के तहत पाली तानाखार विधानसभा के ग्राम रजकम्मा में विधानसभा स्तरीय लाभार्थी सम्मेलन आयोजित की गई। आयोजन में उपस्थित अतिथियों ने केंद्र शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाएं जैसे आवास योजना से तीन करोड़ गरीब परिवार को पक्का मकान,उज्जवला योजना,प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना अंतर्गत 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन,नल जल योजना,किसान क्रेडिट कार्ड,कृषि क्षेत्र में कार्य,स्वच्छ भारत मिशन आदि योजनाओं पर प्रकाश डाला गया साथ ही करोना काल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कुशल नेतृत्व क्षमता का दुनिया का सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान के तहत 220 करोड़ से अधिक कोविड वैक्सीन डोज दिए, अतिथियों ने बताया कि मोदी जी ने देश को हर दृष्टि से मजबूत बनाया है और आज यही कारण है की मोदी जी के कुशल नेतृत्व क्षमता का लोहा पूरी दुनिया मानती है, वही अथितियो ने वर्तमान प्रदेश सरकार को भ्रष्ट बताते हुए कहा ही प्रदेश की भूपेश सरकार घोटाले बाज सरकार है लगातार प्रदेश में शराब घोटाला,कोयला सीमेंट घोटाला,चावल घोटाला, गोठान घोटाला, डी एम एफ घोटाला, पीएससी घोटाला के रूप में प्रदेश को लूट रही है, वही शराब बंदी,युवा बेरोजगारी को नौकरी या भत्ता,किसानों को बोनस ना दे कर जूठा वादा करके प्रदेश की जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने का काम भूपेश सरकार ने किया है,आयोजन के बाद लाभार्थियों को सम्मानित किया गया, इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व लोकसभा प्रत्याशी राज्य खाद्य आयोग के पूर्व अध्यक्ष ज्योतिनंद दुबे,जिला संगठन सह प्रभारी गोपाल साहू,विधानसभा प्रभारी बृजेंद्र शुक्ला,विधानसभा संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष संजय भावनानी,विधानसभा सह संयोजक अजय जायसवाल,पूर्व भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष चिंटू राजपाल,जिला उपाध्यक्ष किरण मरकाम,जिला उपाध्यक्ष देवी सिंह टेकाम,जिला अनुजनजाति मोर्चा जिला महामंत्री विजय बहादुर जगत,मंडल प्रभारी पाली श्याम लाल मरावी,पूर्व राज्य युवा आयोग सदस्य रघुराज सिंह उईके,जिला पंचायत सदस्य रामनारायण उरेती,वरिष्ठ भाजपा नेता एल एन जायसवाल,अनु जनजाति मोर्चा जिला मंत्री शिव प्रकाश कंवर,पूर्व चैतमा मंडल अध्यक्ष शुकालु राम प्रजापति,मंडल अध्यक्ष चैतमा कृष्णा यदु,रघुनंदन जायसवाल,पवन पोया,रवि मरकाम,विवेक कौशिक,महिला मोर्चा अध्यक्ष चंद्रमती यादव,रामफल यादव,जयप्रकाश प्रजापति,बृजेश यादव,मनोज डिक्सेना,दिलीप पटेल,शीतल शर्मा,विधानसभा मीडिया प्रभारी दीपक शर्मा,विधानसभा मीडिया सह प्रभारी विक्की अग्रवाल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे,

samvad36news
Author: samvad36news

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

विज्ञापन बॉक्स

और पढ़े

और पढ़े