रूपेश कुमार कंवर/संवाद36न्यूज बिलासपुर

कंवर समाज बिलासपुर पंजीयन पश्चात प्रथम अधिवेशन आम सभा दिनांक 27 अगस्त 2023 दिन रविवार को दोपहर 12.00 से स्थान कंवर सामाजिक भवन उसलापुर बिलासपुर में आयोजित होगा। श्री डीके पैकरा जी (सदस्य,kYc छत्तीसगढ़) ने बताया की उक्त आमसभा में कंवर समाज जिला बिलासपुर की मुख्य कार्यकारणी का गठन किया जाएगा।
इस बैठक में बिलासपुर जिला के सभी क्षेत्र केंदागढ(कोटा ब्लॉक), चिसदा,तनौद क्षेत्र(मस्तूरी ब्लॉक) व बिलासपुर शहर के सगाजन सामिल होंगे।
मुख्य कार्यकारणी के अतिरिक्त युवा प्रभाग जिसे कंवर यूथ क्लब(kYc)कहा जाएगा का भी कार्यकारणी गठन किया जाएगा।
अतः कंवर समाज जिला बिलासपुर क्षेत्र के समस्त सगाजन इस बैठक में सादर आमंत्रित है।












