मुरली तीलैयापारा शासकीय प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक निलंबित

तारकेश्वर पटवा संवाद 36

कलेक्टर जनचौपाल में मिली थी शिकायत, निर्देश के बाद डीईओ ने की कार्यवाहीकोरबा 23 अगस्त 2023/ शराब पीकर स्कूल आने और बच्चों के साथ दुर्व्यवहार की शिकायत पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा पाली विकासखण्ड के शासकीय प्राथमिक शाला तिलैयापारा मुरली के प्रधानपाठक के खिलाफ निलंबन की कार्यवाही की गई है। कलेक्टर जनचौपाल में पाली विकासखण्ड के शासकीय प्राथमिक शाला तिलैयापारा मुरली में पदस्थ प्रधान पाठक श्री धरम लाल श्रीवास के विरूद्ध अनुशासनहीनता एवं बच्चों के साथ दुर्व्यवहार करने की शिकायत प्राप्त हुई थी। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने मामले की जांच और आवश्यक कार्यवाही के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिए थे। जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी. पी. भारद्वाज ने बताया कि पाली विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी को इस संबंध में जांच अधिकारी नियुक्त कर संबंधित शिकायत की जांच के निर्देश दिए गए थे। विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पाली के जांच प्रतिवेदन के अनुसार जांच में शिकायत को सही पाया गया। इसे कर्तव्य के प्रति गंभीर लापरवाही एवं छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम का उल्लंघन पाए जाने पर शासकीय प्राथमिक शाला तिलैयापारा मुरली के प्रधान पाठक श्री धरम लाल श्रीवास के खिलाफ निलंबन की कार्यवाही की गई है। निलंबन की अवधि में इनका मुख्यालय बीईओ कार्यालय कोरबा नियत किया गया है।

samvad36news
Author: samvad36news

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

विज्ञापन बॉक्स

और पढ़े

और पढ़े