तारकेश्वर पटवा /संवाद 36 /कोरबा
कोरबा.जिले से बड़ी खबर सामने आई है। टीपी नगर चौक पर संचालित करीब आधा दर्जन दुकानें इस भीषण आग की चपेट में आई हैं। भीषण आग लगने से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया है वही बताया जा रहा है कि इस घटना में कई लोग अंदर फंसे हुए हैं जिन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल कर्मियों की टीम द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल आग कैसे लगी इसका सही कारण अभी स्पष्ट नही हो सका है
Author: Rupesh Kanwar
Yes













